NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    03 Jan 2020

    जोधपुर में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2020 का उद्घाटन किया। समारोह में टेक्सटाइल उद्योगों व स्टेनलेस स्टील उद्योगों से प्रदूषित पानी के ट्रीटमेंट के लिए लगाए जाने वाले प्लांट पर अनुदान राशि 50 लाख से बढाकर 2 करोड़ रूपये करने की घोषणा की। पिछले 30 वर्षों से लगने वाले इस उद्योग मेले ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। देश के अलग-अलग राज्यों से 600 से ज्यादा स्टॉल्स यहां लगाए गए हैं। अनेक दस्तकार-शिल्पियों का इस उत्सव में आना मायने रखता है। उन्होंने कहा कि आज युग बदल गया है। आईटी क्रांति आ गई है पर हमारे हस्तशिल्प और कारीगरी का आज भी वही सम्मान है। जोधपुर के हस्तशिल्पियों ने अपनी मेहनत से इस उद्योग को विश्व में लोकप्रिय बनाया है। हस्तशिल्पी, दस्तकार एवं बुनकर स्टार्ट अप जैसे नवाचारों को अपनाएं। इसके लिए राज्य सरकार स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करेगी। हमारी सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को तीन साल तक बिना किसी अनुमति के उद्योग का संचालन करने की छूट दी है। यह अपने आप में अभिनव पहल है और इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। राज्य व देश की अर्थव्यवस्था के लिए उद्योगों को बढावा देना जरूरी है। इस अवसर पर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक साल में लिए गए निर्णयों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। मेला स्थल पर रखे विशाल चरखे के साथ स्थान-स्थान पर रखे चरखों, विभिन्न धातुओं के आकर्षक बर्तनों के उ़द्योगों की झलके और कबाड़ से रिसाइकिल कर बनाए उत्पादों को भी देखा। केन्द्रीय पाण्डाल में कलात्मक तरीके से प्रदर्शित गांधी दर्शन पैनोरमा व राजीव गांधी पैनोरमा को भी करीब से निहारा। इनमें महात्मा गांधी की जीवन यात्रा और देश में आई टी क्रांति के प्रणेता स्व. राजीव गांधी के योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया, विभिन्न हस्तशिल्प निर्यातकों और उद्योग उत्सव के लिए कार्य करने वाले विशेष अधिकारियों को सम्मानित भी किया।