Back To Profile
15 Feb 2019
पिछली कांग्रेस सरकार के वर्ष 2010-11 से लेकर 2012-13 तक राज्य में राजस्व आधिक्य की स्थिति रही तथा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में राजकोषीय घाटा भी 3% से कम रहा, जिसकी CAG ने वर्ष 2012-13 की राज्य वित्त की रिपोर्ट में भी प्रशंसा की थी| गत भाजपा सरकार ने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में राज्य को निरंतर राजस्व घाटे में रखा तथा पिछली राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच सही समन्वय नहीं होने से प्रदेश को कई फायदों से वंचित रहना पड़ा|