Back To Profile
03 Nov 2017 Himachal Pradesh
आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरे पर आज प्रेस वार्ता में भाजपा की विफल नीतियो पर विस्तृत चर्चा की। भाजपा ने नोटबंदी एवं बिना तैयारी के GST को लागू किया उससे देश का आर्थिक विकास रुक गया। आज भाजपा का दौहरा चेहरा सबके सामने उजागर हो चुका है। भाजपा योजनाओं के नाम बदलने का कार्य कर जनता की आँखों में धूल नहीं झोक सकती है, वास्तविकता नागरिक जानते है। महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता जैसे मुद्दे भाजपा के शासन में चरम पर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश में जनता कांग्रेस पार्टी को समर्थन ज़रूर देगी एवं निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी।