Back To Profile
09 Jun 2018
अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन देने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे बेरोजगारों पर पुलिस द्वारा डंडे बरसाना और उन्हें खदेड़ा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। भाजपा सरकार के पूरे कार्यकाल में बेरोजगारों को निराशा, हताशा, लाठी, डंडे और गिरफ्तारी ही मिली है। भाजपा सरकार की यह कार्यशैली ही रही है। राजधानी जयपुर में भाजपा मुख्यालय के सामने अपनी मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन करने वालों की बात सुनकर समस्या का समाधान करने के बजाय यह सरकार उन पर पिछले साढ़े चार साल से डंडे ही बरसा रही है।