20 Feb 2019
आज अजमेर में आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आरोग्य मेला 2019 का शुभारंभ किया। चिकित्सा सेवाओं में आयुर्वेद एक पुरानी पद्धति है। इसमें लोगों का विश्वास सुदृढ़ करना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना जरूरी है, उसी से हम एक स्वस्थ राजस्थान का निर्माण कर पायेंगे। मुख्यमंत्री जी श्री अशोक गहलोत की मंशा आयुष विभाग को सुदृढ़ करने की है। उसी के अनुरूप प्रदेश के साढ़े सात करोड़ लोगों को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया गया है। यह मेला उसी दिशा में एक कदम है। आयुर्वेद पद्धति एक सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। देश में पांच आयुर्वेद विश्व विद्यालय खोले गये हैं जिनमें एक जोधपुर में भी है, जहां दुनियाभर के विशेषज्ञ अध्ययन एवं शोध कर रहे हैं।Rahul Gandhi DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Indian National Congress