20 May 2019
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उनको याद कर रहा है। एक ऐसे जननायक जिन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। राजीव गांधी जी ने देश में आए कई सकारात्मक बदलावों लाए। आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत उन्होंने की थी। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को सशक्त बनाया। आज भारत के आईटी सेक्टर में सबसे आगे होने में स्व राजीव गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। मतदान की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर उन्होंने सक्रिय राजनीति में युवाओं को आगे आने का मौका दिया। #RememberingRajivGandhi