27 Jan 2019
राजनीति और सामाजिक सरोकार की अनौपचारिक सयुंक्त महायात्रा के तहत आज मैंने दिन की शुरुआत में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत साहब और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी.जोशी के साथ श्रीनाथजी के राजभोग दर्शन किये। तदुपरांत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी.जोशी के पारिवारिक विवाह समारोह में शिरकत की। यहाँ से शाहपुरा में ससुराल पक्ष की मेजबानी और स्वागत-सत्कार को शिरोधार्य करते हुए जहाजपुर स्थित जिनालय में मूलनायक भगवान श्री मुनि सुव्रतनाथ स्वामी के दर्शन किए। वहाँ से सीधे देवली पहुंचा, जहाँ वरिष्ठ राजनीतिक साथी की पुत्री के सगाई समारोह में शामिल हुआ। फिर टोंक में एक और विवाह समारोह की हाजरी लगाते हुए रात्रि को राजधानी जयपुर पहुंच गया। शुभ रात्रि। सादर प्रणाम। Indian National Congress Indian National Congress - Rajasthan