28 Jan 2017
आज दिनाँक 28.01.2017 को ए.आई.सी.सी द्वारा,देश के सभी प्रदेशों की राजधानी में बी.जे.पी. सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन-वेदना सम्मलेन में शामिल होने हम आज सुबह अपने एक दिवसीय दौरे पर बैंगलोर पहूंचे। हमने कुमारकृपा गेस्ट हाउस में कर्नाटक के सभी जिला जोनल कोर्डिनेटर्स से उनके जिले सम्बंधित समस्याओं पर वन-टू-वन चर्चा की तथा फीडबैक भी लिया गया। इसके बाद पैलेस ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मलेन में कर्नाटका के मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया, कर्नाटक प्रदेश पीसीसी अध्य्क्ष डॉ. जी. परमेश्वर, पूर्व केन्द्रिय मंत्री श्री आनंद शर्मा, पूर्व केन्द्रिय मंत्री श्री वीरप्पा मोइली, कर्नाटक कैबिनेट मंत्री श्री डी.के. शिवकुमार एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिनेश गुंडूराव के साथ कोऑर्डिनेटर्स द्वारा संयुक्त बैठक ली गयी तथा ब्लॉक व जिलों में आ रही जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं पर चर्चा की गयी। इसी के साथ जन वेदना सम्मलेन में हमने आगामी चरण की कार्य योजना का विस्तृत विवरण वहां उपस्थित प्रदेश के नेताओ और कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा तथा इस अभियान में दिल्ली ऐआईसीसी द्वारा पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। हमारा बैंगलोर पहुँचने पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं व कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।