NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile
    Talked to media at Jaipur airport: महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं.. हमें इस बात का गर्व है कि हमारे देश में इंदिरा गांधी जी जैसी महान नेता हुई हैं, जिन्होंने पूरे देश का मान-सम्मान दुनिया में स्थापित किया, महिला होकर लगभग 16 साल तक प्रधानमंत्री रहीं और जिस रूप में देश में शासन किया उन्होंने, गरीबी हटाओ की बात की, हरित क्रांति लेकर आईं, बांग्लादेश को आजाद करवा दिया, परमाणु विस्फोट कर दिया पोकरण के अंदर, ये तमाम बातें सबके सामने हैं, पूरे देश को गर्व है कि ये देश इंदिरा गांधी का देश है और बड़ी-बड़ी महिलाएं हैं, फ्रीडम मूवमेंट में भी भाग लिया आजादी के वक्त में। वक्त आ गया है कि हम महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करें, Women Empowerment की बात करें। आज का दिन सब महिलाओं को, पुरुषों को सोचने का है कि किस प्रकार से Women Empowerment के लिए हम अपनी भागीदारी निभाएं, हम क्या कॉन्ट्रीब्यूट कर सकते हैं और सरकार महिलाओं को सशक्त करने में सभी तरह के कदम उठा रही है, आप देखते हैं कि हर बजट के अंदर हम महिलाओं को प्रिफरेंस देते हैं। तो मुझे बहुत खुशी है कि आज महिलाओं में बहुत ही कॉन्फिडेंस भी है, आगे बढ़ने का जज्बा भी है और महिलाएं कई क्षेत्रों में उभरकर आ भी रही हैं, फिर चाहे उद्यमी हों, व्यापार करने की परिस्थिति हो उसमें अब महिलाएं भी आ रही हैं, खेती में तो आती थीं पहले भी, बहुत बधाई है उनको भी। सवाल- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी आज जन्मदिन है... जवाब- बहुत बधाई है उनको भी, वसुंधरा जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनको बधाई, दो बार मुख्यमंत्री रहीं वो भी यहां पर, मेरी बहुत हार्दिक शुभकामनाएं हैं। सवाल- यूपी में चुनाव... जवाब- देखिए ये पूरे देश का सेनेरियो सबको मालूम है, जिस प्रकार से इस देश पर कब्जा कर लिया है उन ताकतों ने जिनका लोकतंत्र में यकीन कभी रहा ही नहीं था, न पहले था, न आज है, न आगे भविष्य में रहेगा, पर धर्म के नाम पर आप अगर राजनीति करोगे, या जाति के नाम पर राजनीति करते हैं तो आप देखते हो कि क्या स्थिति होती है, जातिवाद भी आज भयंकर है देश के अंदर। उसी रूप में अगर आप राजनीति करोगे धर्म के नाम पर, तो डिवाइड हो जाएगा देश हिंदू में, मुस्लिम में, यहां सिख भी है, ईसाई भी है, पारसी भी हैं, जैन भी हैं। तो ये लोकतंत्र में धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का कोई स्थान नहीं है, आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है, उसका फायदा उठाकर सत्ता में आना एक बात है और सभी धर्मों को साथ लेकर चलकर, सभी जातियों को, वर्गों को, धर्म को, उसमें एससी भी है, एसटी भी है, ओबीसी भी है, माइनॉरिटी भी है, जनरल भी है, सबको साथ लेकर चलो, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई-पारसी-जैन सब जातियों को, सब वर्गों को वो एक बहुत चैलेंज का काम भी होता है, जो निभाया कांग्रेस ने आजादी के बाद में। लगातार सर्वधर्म समभाव की बात की और देश यहां तक पहुंचा है। आज आधुनिक भारत दिख रहा है, ये कांग्रेस की देन है, ये लोग कहते हैं कि 70 साल में क्या किया कांग्रेस ने? कांग्रेसमुक्त भारत बनाएंगे, तो मैं कई बार कहता हूं कि कांग्रेसमुक्त को भारत कभी बनेगा नहीं क्योंकि हर घर में कांग्रेस है, कांग्रेसमुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे, यह मेरा मानना है।