NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Back To Profile

    01 May 2020

    अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों खासकर श्रमिक वर्ग को बधाई एवं शुभकामनाएं। श्रमिकों के कठोर परिश्रम से ही किसी देश की तरक्की सुनिश्चित होती है। हमारे मेहनतकश श्रमिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आजादी के बाद आज देश एवं प्रदेश जिस मुकाम पर है, उसमें श्रमिकों की मेहनत का बड़ा योगदान है। राज्य सरकार ने श्रमिकों, कामगारों एवं खेतीहर मजदूरों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। उनका लाभ लेकर वे अपने जीवनस्तर को बेहतर बना सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में हमारे श्रमिक अन्य राज्यों में अटक गए थे। उन्हें घर पहुंचाने के लिए हमारे प्रयास कारगर हुए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश में जल्द से जल्द सभी औद्योगिक गतिविधियां बहाल होंगी और श्रमिक फिर से अपने रोजगार से जुड़ सकेंगे।