NEWS

अगर आप राजस्थान कांग्रेस के सक्रीय सदस्य हैं तो कांग्रेस की इस वेब साइट www.RajPcc.com पर अपनी प्रोफाइल बनाये एवं राजस्थान प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से जुड़े ! For any query please call RajPcc.com @ 9214059214 -.

    Ashok Gehlot

    मुख्यमंत्री राजस्थान : 2018 : श्री अशोक गहलोत का जन्‍म 3 मई 1951 को जोधपुर राजस्‍थान में हुआ। स्‍व॰ श्री लक्ष्‍मण सिंह गहलोत के घर जन्‍मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्‍नातक डिग्री प्राप्‍त की तथा अर्थशास्‍त्र विषय लेकर स्‍नातकोत्‍तर डिग्री प्राप्‍त की। गहलोत का विवाह 27 नवम्‍बर, 1977 को श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं। श्री गहलोत को जादू तथा घूमना-फिरना पसन्‍द हैं ! गरीबों और पिछड़े वर्ग की सेवा को तत्‍पर श्री गहलोत ने पश्चिम बंगाल के बंगाँव और 24 परगना जिलों में वर्ष 1971 में बंग्‍लादेश युद्ध के दौरान आयोजित शरणार्थी शिविरों में काम किया। समाज सेवा में गहरी रूचि रखने वाले श्री गहलोत ने तरूण शान्ति सेना द्वारा सेवाग्राम, वर्धा औरंगाबाद, इन्‍दौर तथा अनेक जगहों पर आयोजित शिविरों में सक्रिय रूप से कार्य किया तथा कच्‍ची बस्‍ती और झुग्‍गी क्षेत्रों के विकास के लिए अपनी सेवाएं दी। नेहरू युवा केन्‍द्र के माध्‍यम से उन्‍होंने प्रौढ शिक्षा के विस्‍तार में उन्‍होंने अपना महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। श्री गहलोत सक्रिय रूप से कुमार साहित्‍य परिषद और राजीव गांधी मेमोरियल बुक-बैंक से जुड़े हुए हैं। श्री गहलोत भारत सेवा संस्‍थान के संस्‍थापक अध्‍यक्ष भी हैं। यह संस्‍थान समाज सेवा को समर्पित हैं तथा एम्‍बूलेन्‍स सेवा प्रदान करती है। इसके अलावा यह संस्‍थान राजीव गांधी मेमोरियल बुक बैंक के माध्‍यम से गरीब छात्रों के लिए नि:शुल्‍क पुस्‍तकें उपलब्‍ध करवाती है। संस्‍थान ने जोधपुर में राजीव गांधी सेवा सदन में एक वाचनालय भी स्‍थापित किया है। गहलोत राजीव गांधी स्‍टडी सर्किल, नई दिल्‍ली के भी अध्‍यक्ष हैं। यह संस्‍था देशभर के विश्‍वविद्यालय/महाविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों के हितों की देखभाल करती है। विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे गहलोत 7वीं लोकसभा (1980-84) के लिए वर्ष 1980 में पहली बार जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए। उन्‍होंने जोधपुर संसदीय क्षेत्र का 8वीं लोकसभा (1984-1989), 10वीं लोकसभा (1991-96), 11वीं लोकसभा (1996-98) तथा 12वीं लोकसभा (1998-1999) में प्रतिनिधित्‍व किया। सरदारपुरा (जोधपुर) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद गहलोत फरवरी, 1999 में 11वीं राजस्‍थान विधानसभा के सदस्‍य बने। गहलोत पुन: इसी विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्‍थान विधानसभा के लिए 04/12/2003 को निर्वाचित हुए तथा 13वीं राजस्‍थान विधानसभा के लिए 08/12/2008 को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से ही पुन: निर्वाचित हुए। श्री अशोक गहलोत 01/12/1998 से 08/12/2003 तक राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री रहे। उनका यह कार्यकाल अन्‍य महत्‍वपूर्ण उपलब्धियों के अलावा अभूतपूर्व सूखा प्रबन्‍धन, विद्युत उत्‍पादन, संसाधनों का विकास, रोजगार सृजन, औद्योगिक और पर्यटन विकास, कुशल वित्‍तीय प्रबन्‍धन और सुशासन के लिए जाना जाता है। मुख्‍यमंत्री के रूप में श्री गहलोत के पहले कार्यकाल के दौरान राजस्‍थान में इस सदी का भयंकार अकाल पड़ा। उन्‍होंने अत्‍यन्‍त ही प्रभावी और कुशल ढ़ंग से अकाल प्रबन्‍धन का कार्य किया। उस समय अकाल प्रभावित लोगों के पास इतना अनाज पहुँचाया गया था जितना अनाज ये लोग शायद अपनी फसलों से भी प्राप्‍त नहीं कर सकते थे। प्रतिपक्ष भी खाद्यान्‍न और चारे की अनुपलब्‍धता के सम्‍बन्‍ध में सरकार की तरफ अंगुली तक नहीं उठा सके क्‍योंकि श्री गहलोत ने व्‍यक्तिगत रूप से अकाल राहत कार्यों की मॉनिटरिंग की थी। श्री गहलोत को गरीब की पीड़ा और उसके दु:ख दर्द की अनुभूति करने वाले राजनेता के रूप में जाना जाता है। उन्‍होंने 'पानी बचाओ, बिजली बचाओ, सबको पढ़ाओ' का नारा दिया जिसे राज्‍य की जनता ने पूर्ण मनोयोग से अंगीकार किया। श्री अशोक गहलोत को 13 दिसम्‍बर, 2008 को दूसरी बार राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 8 दिसम्‍बर, 2013 के चुनावी नतीजों के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा के दिया !

    Former Chief menisters of rajasthan , INC

    Ashok Gehlot

    Ex. CM

    2008-2013

    पूर्व मुख्यमंत्री ...

    Read More

    Ashok Gehlot

    Ex. CM

    1998-2003

    FIRST TERM : 1998-2003 ASHOK GEHLOT : A Science...

    Read More

    Hari Dev Joshi

    Ex. CM

    1989-1990

    SECOND TERM : 1989-1990 HARI DEV JOSHI (17 Decemb...

    Read More

    Shiv Charan Mathur

    Ex. CM

    1988-1989

    SECOND TERM : 1988-1989. SHIV CHARAN MATHUR he ...

    Read More

    Hari Dev Joshi

    Ex. CM

    1985-1988

    SECOND TERM : 1985-1988 HARI DEV JOSHI (17 Decemb...

    Read More

    Heera Lal Devpura

    Ex. CM

    1985-1985

    HEERA LAL DEVPURA : was Chief Minister of Rajasth...

    Read More

    Shiv Charan Mathur

    Ex. CM

    1981-1985

    SHIV CHARAN MATHUR : 1981-1985. he was Chief Mini...

    Read More

    Jagannath Pahadia

    Ex. CM

    1980-1981

    JAGANNATH PAHADIA : (born 15 January 1932) His f...

    Read More

    Hari Dev Joshi

    Ex. CM

    1973-1977

    FIRST TERM : 1973-1977 Hari Deo Joshi (17 Decembe...

    Read More

    Barkatullah Khan

    Ex. CM

    1971-1973

    Barkatullah Khan (1920 – 1973) was a politician...

    Read More

    Mohan Lal Sukhadia

    Ex. CM

    1967-1971

    FOURTH TERM : 1967-1971. MOHAN LAL SUKHADIA serv...

    Read More

    Mohan Lal Sukhadia

    Ex. CM

    1962-1967

    THIRD TERM : 1962-1967 MOHAN LAL SUKHADIA served...

    Read More

    Mohan Lal Sukhadia

    Ex. CM

    1957-1962

    SECOND TERM : 1957-1962. MOHAN LAL SUKHADIA serv...

    Read More

    Mohan Lal Sukhadia

    Ex. CM

    1954-1957

    FIRST TERM : 1954-1957 MOHAN LAL SUKHADIA serve...

    Read More

    Jai Narayan Vyas (2nd Term)

    Ex. CM

    1952-1954

    SECOND TERM : On March 3, 1948 he became the Prim...

    Read More

    Tika Ram Paliwal

    Ex. CM

    1952-1952

    Paliwal was born at Mandawar village in the presen...

    Read More

    Jai Narayan Vyas

    Ex. CM

    1951-1952

    On March 3, 1948 he became the Prime Minister of J...

    Read More

    Heera Lal Shastri

    Ex. CM

    1949-1951

    Hiralal Shastri was born at Jobner in Jaipur Distr...

    Read More

    C. S. Venkatachari

    Ex. CM

    1951-1951

    Cadambi Sheshachar Venkatachari, CIE, OBE (11 July...

    Read More
    TIMELINE